विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है. जबकि मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं.
रुद्रपुर: दिनेशपुर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. उपचार के दौरान महिला की मौत होने के बाद मायके पक्ष ने पति पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं पति का कहना है कि पत्नी ने संभवतः कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है.
उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है. उपचार के दौरान हुई इस मौत के बाद मायके पक्ष ने पति पर लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी, जबकि वर्तमान में वह अपने पति के साथ दिनेशपुर में रह रही थी. साल 2016 में दोनों का विवाह रुद्रपुर में हुआ था. दोनों की एक नौ वर्षीय पुत्री है. व्यक्ति की यह दूसरी शादी थी और पहली पत्नी का साल 2015 में बीमारी के कारण निधन हो गया था, जिससे उनके दो बच्चे हैं.
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसका पति अक्सर मारता-पीटता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. आरोप है कि कुछ समय पहले भी दामाद ने बेटी कुछ दिनों पहले घर से निकाल दिया था. बाद में परिवार और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद उसे दोबारा घर में रखा गया, लेकिन उसके साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना बंद नहीं हुई. मायके पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतका की मां या अन्य परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होती है तो उसके आधार पर नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है.
-पंकज कुमार, दिनेशपुर थाना प्रभारी-
पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.
You may also like
-
18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट
-
सावन में आस्था का अद्भुत संगम! मां अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, गुफा तक पहुंची नदी
-
बारिश का कहर! रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल के पास अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, मसूरी में मलबे में समाया रेस्टोरेंट
-
देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त, पहली बारिश ही नहीं झेल सका, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
-
Alert issued for very heavy rainfall in Uttarakhand; Char Dham Yatra suspended for two days; risk of flash floods.