महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है.
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल में आज तड़के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शिशु वार्ड में भीषण आग लगने से तीन शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई अन्य बच्चों के झुलसने की खबर है. आग लगने के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई. बताया जाता है कि वहां कई अन्य शीशु थे जिन्हें बचा लिया गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 3:30 बजे मरावती जिला महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में अचानक एक वेंटिलेटर में धमाका हो गया. इसके बाद लगी आग तेजी से पूरी यूनिट में फैल गई. हालांकि, अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
अमरावती जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर तीन नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट हैं, जिनमें कुल मिलाकर 39 बच्चों (हर यूनिट में 13) के इलाज की क्षमता है. आग इन्हीं में से एक यूनिट में लगी. आग लगने का पता चलते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ ने बच्चों को बाहर निकाला. दुर्भाग्य से उनमें से तीन बच्चों की झुलसने से मौत हो गई.
छह बच्चों का दूसरी जगह इलाज
घटना के समय नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में कुल नौ बच्चे भर्ती थे. इस दुखद घटना में तीन बच्चों की जलने से मौत हो गई, जबकि स्टाफ ने छह अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस घटना से हड़कंप मच गया.
कम वजन वाले शिशुओं, समय से पहले पैदा हुए बच्चों, जन्म के बाद विकास संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे बच्चों या जिन्हें विशेष मेडिकल निगरानी की जरूरत होती है, उन्हें नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा जाता है. सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगी, जिससे एनआईसीयू पूरी तरह जलकर खाक हो गया.
You may also like
-
Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
-
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
-
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
-
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
-
देश के 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य में उत्तराखंड बन सकता है रोल मॉडल, संभावनाएं मजबूत लेकिन चुनौतियां भी