नितिन नवीन ने गुरुवार को मां महालक्ष्मी के दर्शन से की दिन की शुरुआत, कहा फिर मिलेगा उत्तराखंड की जनता का आशीर्वाद
हल्द्वानी: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज गुरुवार 10 सितंबर को दूसरा दिन है. आज के दिन की शुरुआत उन्होंने मां अष्टभुजा मंदिर में दर्शन के साथ की. हल्द्वानी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज सुबह अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किए मां अष्टभुजा मंदिर के दर्शन: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां अष्टभुजा से देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी समेत कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे. नितिन नवीन ने उत्तराखंड की देवभूमि, संस्कृति और शहीदों की भूमि के रूप में विशेष रूप से सराहना की.
नितिन नवीन ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की: हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार सुबह मां अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की.
उन्होंने विधि-विधान के साथ मंदिर में पूजा की और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पौड़ी लोकसभा सांसद अनिल बलूनी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे.
नितिन नवीन ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सराहा: मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में देवताओं का निवास है.

-नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी-
You may also like
-
iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
-
तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल
-
हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन
-
अलग अंदाज: राजनीति के बाद फुटबॉल के मैदान में उतरे नितिन नवीन, खिलाड़ियों से किया संवाद
-
ऋण बीमा फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
