Kia India ने अपनी 3-रो इलेक्ट्रिक MPV, Kia Carens Clavis EV के लिए लाइफटाइम बैटरी वारंटी की घोषणा की है.
हैदराबाद: कार निर्माता कंपनी Kia India ने अपनी 3-रो इलेक्ट्रिक MPV, Kia Carens Clavis EV के लिए लाइफटाइम बैटरी वारंटी की घोषणा की है. यह वारंटी 15 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर के लिए लागू होने वाली है.
इसके साथ ही यह तब तक वैलिड रहेगी, जब तक गाड़ी का मालिकाना हक नहीं बदलता है या इसका कमर्शियल इस्तेमाल नहीं होता है. कार की बैटरी पर मिलने वाली यह नई वारंटी 1 अगस्त, 2026 से MPV की सभी यूनिट्स पर लागू हो गई है. ध्यान देने वाली बात यह है कि Kia Carens Clavis EV के मौजूदा मालिकों के पास 3,400 रुपये देकर अपनी मौजूदा 8 साल/1.60 लाख km वारंटी को लाइफटाइम वारंटी में अपग्रेड करने का विकल्प भी पेश किया गया है.
इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए Kia India के सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अतुल सूद ने कहा कि, “Carens Clavis EV के लिए लाइफटाइम हाई वोल्टेज बैटरी वारंटी हमारी बैटरी टेक्नोलॉजी की क्वालिटी और ड्यूरेबिलिटी पर हमारे भरोसे को दिखाती है और Kia EV रखने की लॉन्ग-टर्म वैल्यू को और मज़बूत करती है.”
अलुत सूद ने आगे कहा कि, “EV खरीदारों के लिए सबसे बड़ी बातों में से एक को ध्यान में रखकर, हम अपने कस्टमर्स को पूरी तरह से मन की शांति के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने का भरोसा दे रहे हैं.”
Kia का मार्केट में लेटेस्ट इलेक्ट्रिक लॉन्च, Kia Syros EV भी पहले मालिक के लिए लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ आता है. Kia Syros EV की तरह, Clavis EV में भी 2 बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें 42 kWh और 51.4 kWh शामिल हैं, जो एक बार चार्ज होने पर 490 km तक की रेंज का दावा करते हैं.
इसके अलावा, कंपनी इस MPV को बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BaaS) स्कीम के साथ भी बेच रही है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत कम हो जाती है. कीमत पर नजर डालें तो इसकी शुरुआती कीमत 12.84 लाख रुपये है, और साथ ही बैटरी के लिए 3.30 रुपये/km देने होते हैं, जबकि स्टैंडर्ड रेंज मॉडल के लिए सीधी कीमतें 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं.
You may also like
-
‘धीमे जहर’ पर बड़ा प्रहार: धर्मनगरी में मिलावटखोरों पर शिकंजा, 400 सैंपल की जांच, 71 मुकदमे और 5.65 लाख का लगाया जुर्माना
-
भारतीय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आगाज, कबड्डी में स्वामी रामदेव ने भी आजमाए हाथ
-
किशाऊ बांध: उत्तराखंड का बिजली संकट होगा दूर, लेकिन क्या टिहरी बांध विस्थापन से लिया सबक? जानें सबकुछ
-
JEE MAIN 2027: NTA ने की एग्जाम तारीखों की घोषणा, जानिए कब होगी जनवरी सेशन की परीक्षा
-
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम ने थमाया नोटिस
