ऐप्पल के ऑनलाइन स्टोर पर बैग में कुल दो आईफोन ही रखे जा सकते हैं, चाहे एक मॉडल के हों या अलग.
हैदराबाद: एपल ने भारत में आईफोन खरीदने की एक लिमिट सेट कर दी है. फिलहाल, आप एपल स्टोर जाकर जितना मन उतने आईफोन्स नहीं खरीद पाएंगे. अब एक ग्राहक ज्यादा से ज्यादा किसी भी दो आईफोन यूनिट को ही खरीद सकेगा.
यह नियम कंपनी की पूरी आईफोन लाइनअप पर लागू कर दिया गया है. इसमें गौर करने वाली बात है ये है कि यह फैसला 23 अक्टूब से ठीक पहले आया है. 23 अक्टूबर से ही आईफोन डुओ (iPhone Duo) यानी एपल के पहले मुड़ने वाले फोल्डेबल आईफोन की रिटेल बिक्री शुरू होने वाली है.
आईफोन खरीदने की लिमिट सेट
हमने एपल के ऑनलाइन स्टोर पर आईफोन्स खरीदने की कोशिश करके चेक किया तो पता चला आईफोन खरीदने की ये लिमिट सिर्फ हाल ही में लॉन्च हुए नए आईफोन मॉडल्स यानी आईफोन ड्यूओ, आईफोन 18 प्रो (iPhone 18 Pro) और आईफोन 18 प्रो मैक्स (iPhone 18 Pro Max) पर ही नहीं, बल्कि पुराने आईफोन्स पर भी लागू की गई है.
इसका मतलब है कि एपल स्टोर में आपके बैक में अलग-अलग मॉडल के लिए दो यूनिट की गिनती नहीं होगी, बल्कि किसी भी दो मॉडल को मिलाकर भी आप अधिकतम 2 से ज्यादा आईफोन्स नहीं खरीद पाएंगे. हमने iPhone 17 और iPhone 16 जैसे पुराने आईफोन्स को भी बैग में जोड़कर देखा, लेकिन हम अधिकतम 2 ही आईफोन्स को जोड़ पाए. जब हमने iPhone 16 या iPhone 17e की एक यूनिट को बैग में जोड़ना चाहा तो ऊपर एपल का नोटिफिकेशन आ गया कि एक ग्राहक ज्यादा से ज्यादा दो आईफोन्स ही खरीद सकते हैं.
ऐसे में आप जब तक दो से अधिक आईफोन को बैग से रिमूव नहीं करेंगे, तब तक आप उस ऑर्डर को कंप्लीट ही नहीं कर पाएंगे. इस कारण अब आप एपल स्टोर के जरिए दो से ज्यादा आईफोन नहीं खरीद पाएंगे. कंपनी की ओर से अभी तक ये जानकारी भी नहीं दी गई है कि ये लिमिट कुछ दिनों या हफ्तों के लिए है या फिर यह अब एक स्थाई लिमिट है.
आखिर ऐप्पल ने क्यों लगाई यह सीमा
एपल ने इस लिमिट को सेट करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी ने ये लिमिट थोक में खरीदारी करने वाले रीसेलर्स को रोकने के लिए लगाई है. एपल ने पहले भी ऐसा किया है. करीब 20 साल पहले एपल ने जब अपना पहला आईफोन लॉन्च किया था, तब भी रीसेल रोकने के लिए कंपनी ने एक ग्राहक को दो यूनिट आईफोन खरीदने की लिमिट सेट की थी.
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन डुओ यानी एपल के सबसे महंगे और पहले फोल्डेबल फोन की मांग काफी तगड़ी है. इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर को शुरू हुए थे और बुकिंग खुलने के कुछ ही देर बाद डिलीवरी का अनुमान जनवरी तक पहुंचने की बाते भी सामने आ गई. भारत में इस आईफोन की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जिसमें आपको बेस यानी 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा.
You may also like
-
उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग
-
चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?
-
देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें
-
धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, अनुपूरक बजट समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
-
किंग कोबरा की अनोखी दुनिया, नैनीताल फॉरेस्ट में इनका राज, ममता ऐसी कि 2 महीने तक नहीं छोड़ती घोंसला
