इंटरनेशनल ब्यूटी पैजेंट मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब यूके की मॉली मैरी बक्ली ने जीता. भारत की हीना ठाकुर सेकंड रनर अप रहीं.
जयपुर : गुलाबी नगरी जयपुर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पैजेंट ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया. दुनिया के शीर्ष 10 सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल इस मंच पर यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया. इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी फर्स्ट रनर अप, भारत की हीना ठाकुर सेकंड रनर अप, जापान की काना सागारा थर्ड रनर अप और जिम्बाब्वे की प्योरिटी तनात्स्वानाशे मकूबा फोर्थ रनर अप रहीं.
नौ दिन तक चले मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 में विभिन्न देशों से आई ब्यूटी क्वीन्स ने अपने-अपने देशों की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को प्रदर्शित किया. आयोजन की मुख्य थीम ‘क्लीन एंड पॉल्यूशन-फ्री ओशन’ रही. प्रतियोगिता में शामिल ब्यूटी क्वीन ने विभिन्न गतिविधियों और फोटोशूट के जरिए क्लीन और पॉल्यूशन फ्री ओशियन रखने का संदेश दिया.
फ्यूजन ग्रुप के फाउंडर डायरेक्टर एवं मिस ओशियन वर्ल्ड के चेयरमैन योगेश मिश्रा ने बताया कि फिनाले की शुरुआत एनआईएफ ग्लोबल जयपुर कमला पौदार इंस्टीट्यूट के डिजाइनिंग स्टूडेंट्स की ओर से तैयार की गई ड्रेसेज में ओपनिंग एक्ट से हुई. इसके बाद नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड, पॉल्यूशन-फ्री एनवायरनमेंट एडवोकेसी राउंड और क्वेश्चन-आंसर राउंड आयोजित किए गए.
फिनाले के आखिर में क्राउन पासिंग सेरेमनी हुई, जिसे पूर्व मिस ओशियन वर्ल्ड लॉरा हडसन ने पूरा किया. समारोह के अंत में पूर्व विजेता लॉरा हडसन ने मॉली मैरी बक्ली को ताज पहनाया. ज्यूरी पैनल में मिस ग्लोब इंडिया 2025 जैस्मीन राणा, मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 लॉरा हडसन, मिताली कौर, मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया प्रियन सैन, मिस ओशियन वर्ल्ड के चेयरमैन योगेश मिश्रा और जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा शामिल रहे.
योगेश मिश्रा ने बताया कि नौ दिवसीय आयोजन में गाउन राउंड और स्विमसूट राउंड के दौरान फोटोशूट के जरिए भी और पॉल्यूशन-फ्री एनवायरनमेंट का संदेश दिया गया था. उन्होंने कहा कि राजस्थान के लिए ये गौरव की बात है कि विश्व के 20 देशों की प्रतिभागियों के साथ टॉप-10 रैंकिंग वाले इंटरनेशनल ब्यूटी पैजेंट का आयोजन जयपुर में किया गया.
You may also like
-
Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
-
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
-
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
-
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
-
देश के 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य में उत्तराखंड बन सकता है रोल मॉडल, संभावनाएं मजबूत लेकिन चुनौतियां भी