उत्तराखंड में यदि आपका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिल रहा है, तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज दिखाकर आप अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए है जिनका नाम पुरानी सूची में नहीं है, लेकिन वे मतदान करने के योग्य हैं।
प्रदेश में चल रहे प्री-एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में यदि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम गलत है, पता गलत है अथवा नाम नहीं मिल रहा है तो मतदाताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
वे उस समय की सूची में अपने माता-पिता अथवा दादा-दादी के नाम से प्रोजनी (संतान) वोटर के रूप में दर्ज करा सकते हैं। यदि उनका नाम भी मतदाता सूची में नहीं है तो भी घबराने की जरूरत नहीं। एसआईआर के समय जो गणना पत्र दिया जाएगा। मतदाताओं को उसे भर कर जरूर देना है।
ऐसे में उल्लिखित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज को दिखाना होगा। पहचान पुख्ता होने पर मतदाता का नाम सूची में जोड़ दिया जाएगा। प्रदेश में इस समय प्री-एसआईआर का काम चल रहा है। इस समय बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मौजूदा मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नाम मिलान कर रहे हैं।
यह देखा जा रहा है कि कई व्यक्तियों को वर्ष 2003 में अपना नाम नहीं मिल रहा है। यदि नाम मिल भी रहा है तो हो सकता है कि नाम गलत दर्ज हो। मतदाता मौके पर ही बीएलओ से इसका मिलान कर वोटर लिस्ट में मैपिंग करा सकते हैं। पता बदलने पर भी कोई परेशानी नहीं है।
आप उसके दस्तावेज भी प्रस्तुत कर सकते हैं। यदि इन सबके बावजूद नाम नहीं मिल रहा है तो भी उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकता है। ऐसा एसआईआर के दौरान होगा। एसआईआर के दौरान सभी मतदाताओं को एक गणना प्रपत्र दिया जाएगा।
उन्हें इस गणना प्रपत्र को भरकर वापस सौंपना है। जो गणना प्रपत्र नहीं सौंपेगा, उसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा। जो अधूरा गणना पत्र भी देगा जो उससे अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान नोटिस भेजे जाएंगे।
इस नोटिस का जवाब देने के साथ ही आवेदक को अपनी पहचान से संबंधित दस्तावेज एआरओ को दिखाने होंगे। एआरओ इनकी पुष्टि करने के पश्चात नाम मतदाता सूची में शामिल कर लेंगे।
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास ने कहा कि जो भी भारत का नागरिक है और उसके पास इससे संबंधित दस्तावेज हैं। उसे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें एसआईआर के दौरान प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सभी जानकारी सही पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
You may also like
-
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी, 2026 को
-
देहरादून: भरे बाजार में युवती की हत्या से मची सनसनी, धारदार हथियार से काटी गर्दन,पुलिस सख्ती दिखाती तो नहीं होती वारदात!
-
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या
-
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है
-
छात्रों व शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे चैटबॉट व ई-सृजन प्लेटफार्म
FC7777login? Alright, alright, let’s see what you got. Hope the login’s smooth ’cause ain’t nobody got time for glitches! Give it a whirl fc7777login.
98wim81 is on my radar these days! A lot of chances to gain in a short time! It’s worthy to check at 98wim81
Heard about abcvipj88 from a friend, tried it this week and so far, so good. The design are great so check it out at abcvipj88.
Kwinvn… hmm, not bad so far! Easy to navigate, which is a big plus for me. If you search it, find it in kwinvn.