मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर अभियान की शुरुआत की। परिसर के उद्यान में इस वर्ष कुल चार हजार ट्यूलिप बल्ब रोपे जा रहे हैं, जिनमें लेक पर्पल (Lake Purple) और बाइकलर (Bicolor) जैसी विशेष रंगत वाली प्रजातियां भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए और पुष्प उत्पादन एवं बागवानी के क्षेत्र में नवाचार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ट्यूलिप उत्पादन की तकनीक और संभावनाओं को लेकर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से विस्तार से जानकारी ली।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास परिसर में संचालित मशरूम उत्पादन, मौनपालन (हनी बीकीपिंग) सहित बागवानी से जुड़े विभिन्न कार्यों का भी अवलोकन किया और इन गतिविधियों को स्वरोजगार एवं आयवर्धन से जोड़ने पर बल दिया।
You may also like
-
उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष
-
अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार
-
स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति
-
अचानक हरिद्वार पहुंची साइना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
-
बिना टीम वाले ‘कप्तान’ गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की जगी उम्मीद