Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूस की सेना का विमान क्रैश होने की खबर है। विमान का नाम AN-26 है। सेना की तरफ से जारी बयान में हादसे में 29 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। विमान हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
बुधवार तड़के आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की समाचार एजेंसी- TASS ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार शाम लगभग छह बजे (1500 GMT) क्रीमिया के ऊपर से उड़ान भरते समय विमान से संपर्क टूट गया।
क्रीमिया में जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, यह प्रायद्वीपीय इलाका है। काले सागर के तट तक फैली विशाल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे हुए इस क्षेत्र को रूस ने 2014 में अपने अधिकार में ले लिया गया था। पहले इस भूभाग पर यूक्रेन का अधिकार था।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने अभी तक इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। एएन-26 विमान 1960 के दशक से सेवा में है और हाल के वर्षों में ये विमान कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो चुका है। साल 2022 में भी एक एएन-26 विमान यूक्रेन के जापोरिज्या क्षेत्र में क्रैश हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसी तरह साल 2020 में भी ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी।
You may also like
-
BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होगा, जानें प्रोसेस और बाकी डिटेल
-
गूलरभोज में महिला और बच्चे को घुमा रहे युवक के साथ मारपीट अपहरण, अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप, हालत गंभीर
-
हरिद्वार-ऋषिकेश नहीं जा पा रहे तो बनबसा आइए, यहां 12 साल से हो रही मां शारदा की आरती, मिलता है ये पवित्र संदेश
-
देहरादून डोईवाला में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल
-
शिवधाम में पहुंचता है ये रहस्यमयी कछुआ, प्रसाद लेकर लौटता है जंगल, ये है मंदिर की महिमा