एक माह में के डेंगू के दस पॉजिटिव मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियात बरतते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
देहरादून जिले के सरकारी अस्पतालों में मार्च से अब तक करीब 10 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियात बरतते हुए अस्पतालों को डेंगू और मलेरिया के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
इसके तहत अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पॉजिटिव मामलों को आईडीएसपी पोर्टल पर बिना किसी देरी के अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।आमतौर पर डेंगू के मामले जुलाई के बाद ही सामने आते हैं लेकिन मार्च-अप्रैल में डेंगू के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
You may also like
-
जून 2026 की बिक्री में TVS ने Hero और Honda को पछाड़ा, बेचे 5,65,417 यूनिट्स
-
देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप
-
IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश
-
एसआईआर के दौरान उत्तराखंड से घटे इतने वोटर्स, आगामी विधानसभा चुनाव में बिगाड़ सकते हैं गणित
-
सात गांवों की जीवनरेखा बनी बदहाल, ग्रामीणों ने गड्ढों का पूजन कर जताया विरोध